← वापस
इंदौर

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की 61 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की 61 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित

 

वीरू झांझोट को अध्यक्ष की जिम्मेदारी, प्रकाश महावर बने महासचिव; यतीन्द्र वर्मा समेत 16 उपाध्यक्ष और 17 सचिव नियुक्त

इंदौर। प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकांश प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग किए जाने के बावजूद अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग विभाग को यथावत रखा गया है। इसी क्रम में इंदौर शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की 61 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष वीरू झांझोट द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार को भेजी गई कार्यकारिणी की सूची को स्वीकृति मिलने के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में वीरू झांझोट को अध्यक्ष की जिम्मेदारी, यतीन्द्र वर्मा को जिला उपाध्यक्ष तथा प्रकाश महावर कोली को जिला महासचिव बनाया गया है।

घोषित कार्यकारिणी में 16 जिला उपाध्यक्ष, 28 जिला महासचिव और 17 जिला सचिव शामिल हैं। जिला उपाध्यक्षों में राकेश निर्मल, सुनील निर्वेल, रामा दशरथ, आशीष पटेल, सुदेश डोंगरे, राजेश मेवाती, मनोज मेहना, सुभाष सोलंकी, पवन नरवले, राजेन्द्र डोंगरे, मिडवा प्रसाद अहिरवार, सुधीर लोट, राजकुमार जाधव, किशोर बाबा कारोसिया और यतीन्द्र वर्मा सहित अन्य नाम शामिल हैं।

जिला महासचिवों में प्रकाश महावर कोली, धर्मेन्द्र ढाकसे, सावन कल्याने, मुरलीधर मेटांगे, मनोज सोनकर, निलेश गोसर, चेतन वर्मा, चिंटू वर्मा, अरुण बौरासी, आकाश वर्मा, दीपक शेजवार, पवन चौहान, मोहित मलक, मुकेश चौहान, विजय मालवीय, सन्नी घुंघराले, बबल सोलंकी, कमल वर्मा, कमलेश पटेरिया, राकेश कारोले, राजेश भिण्डोरे, पंकज गवली, रूपचन्द्र सोलंकी, भारत सिसोदिया, दिलीप तनवे, प्रशांत वेध (नाना), कपिल जारवाल, उत्तम जाधव और संतोष चनाल को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला सचिव के रूप में सुमित वर्मा, शैलेन्द्र रत्नाकर, नवीन भतकारिये, संदीप खिंची, गोवर्धन गाजोरे, अजय आमोदे, सन्नी आदिवाल, नंदराम साल्वे, मयूर गोयल, भूपेन्द्र कनोजिया, चेतन सोनोने, अमन करोड़े, गोलू सिरसवाल, दीपक तायड़े, अमित निहाले, विक्की भैरवे एवं कपिल भीलवारे को शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी से कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग को जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय करने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...