← वापस
इंदौर

कलेक्टर शिवम वर्मा का बड़ा एक्शन: खजराना में 6.72 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, अस्पताल निर्माण का रास्ता साफ

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
कलेक्टर शिवम वर्मा का बड़ा एक्शन: खजराना में 6.72 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त, अस्पताल निर्माण का रास्ता साफ

संयुक्त अभियान में 7 दुकानें, 2 मकान, झोपड़ियां और टीन शेड हटाए

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शनिवार को खजराना क्षेत्र में बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करते हुए 6.72 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराया। राजस्व विभाग,नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम खजराना की शासकीय भूमि पर बने 7 अवैध दुकानों, 2 मकानों, झोपड़ियों और टीन शेड को हटाकर बहुमूल्य सरकारी जमीन को मुक्त कराया।

   अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घनश्याम धनगर के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान सर्वे क्रमांक 435/1/1/1 की 1.200 हेक्टेयर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन के अनुसार इस भूमि पर भविष्य में अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है,जिससे क्षेत्र के हजारों नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस का भारी अमला मौके पर मौजूद रहा। संभावित विरोध को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया कि जनहित की योजनाओं में बाधा बनने वाले शासकीय भूमि के अवैध कब्जों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और विकास कार्यों के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलेभर में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...