← वापस
इंदौर

कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की पहल: जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली नई बैट्री वाली ट्राईसाइकिल  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की पहल: जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली नई बैट्री वाली ट्राईसाइकिल

 

बस में गुम हुई थी ट्राईसाइकिल, आवागमन में हो रही थी परेशानी; पुलिस के हस्तक्षेप से मिली नई ट्राईसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

     इंदौर। पुलिस की जनसुनवाई अब सिर्फ शिकायतों के निराकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के लिए मदद का माध्यम भी बन रही है। इसका उदाहरण इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की जनसुनवाई में देखने को मिला। यहां अपनी परेशानी लेकर पहुंचे दिव्यांग शुभम साहू की समस्या का पुलिस ने संवेदनशीलता के साथ समाधान कराया। पुलिस के प्रयासों से शुभम को नई बैट्री वाली ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

     शुभम ने बताया कि कुछ माह पहले वह खंडवा से बस के जरिए इंदौर आया था। उसने अपनी बैट्री वाली ट्राईसाइकिल भी बस में रखी थी। इंदौर पहुंचने पर ट्राईसाइकिल बस में नहीं मिली। बताया गया कि रास्ते में ट्राईसाइकिल बस से गिर गई थी। काफी प्रयासों के बाद भी उसके नहीं मिलने से शुभम के सामने रोजाना आवागमन की बड़ी परेशानी खड़ी हो गई थी।

    इसके बाद शुभम ने इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की जनसुनवाई में अपनी समस्या रखी। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एसीपी और थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

         पुलिस अधिकारियों ने बस ऑपरेटर से संपर्क कर मामले में समन्वय किया। पुलिस के प्रयासों के बाद बस ऑपरेटर ने शुभम के लिए नई बैट्री वाली ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई।

     कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने नई ट्राईसाइकिल शुभम को सौंपी। ट्राईसाइकिल मिलते ही शुभम के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस कमिश्नर और पूरी टीम का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...