← वापस
दमोह

कोरम अधूरा, फिर भी तैयार कर दी कार्ययोजना! पटेरा जनपद में सीईओ की कार्यप्रणाली पर सवाल!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
कोरम अधूरा, फिर भी तैयार कर दी कार्ययोजना! पटेरा जनपद में सीईओ की कार्यप्रणाली पर सवाल!

 

दमोह/पटेरा। जनपद पंचायत पटेरा में 5वें वित्त, 16वें वित्त और जनपद निधि की कार्ययोजना को लेकर जनपद सदस्यों और सीईओ हलधर मिश्रा के बीच विवाद सामने आया है। सदस्यों का आरोप है कि 24 सितंबर की साधारण सभा और सामान्य समिति की बैठक में पर्याप्त सदस्य मौजूद नहीं थे, इसके बावजूद बैठक की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई और बाद में कार्ययोजना तैयार कर दी गई।

 कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप

सदस्यों का दावा है कि बैठक में कोरम पूरा नहीं होने के बावजूद पांच सदस्यों से कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए गए। बाद में उन कागजों पर क्या लिखा गया, इसकी जानकारी नहीं दी गई। आपत्तियां बैठक रजिस्टर में दर्ज नहीं करने का आरोप भी लगाया गया है।

कार्ययोजना की जानकारी नहीं मिलने पर नाराजगी

सदस्यों का कहना है कि उन्हें वित्तीय मदों में उपलब्ध राशि और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी तक नहीं दी गई। महिला सदस्यों के प्रतिनिधियों को बैठकों में प्रवेश नहीं देने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

सदस्यों ने कलेक्टर को आवेदन देकर बैठक रजिस्टर, कार्यवाही और संबंधित अभिलेखों का अवलोकन कराने तथा नियमानुसार दोबारा बैठक बुलाकर कार्ययोजना तैयार कराने की मांग की है। अब रिकॉर्ड की जांच से ही बैठक में कोरम और कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया की स्थिति स्पष्ट होगी।

खबरें और भी हैं...