← वापस
मध्यप्रदेश

कृष्णा होटल में पुलिस की दबिश, चार युवतियां और युवक पकड़े  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
कृष्णा होटल में पुलिस की दबिश, चार युवतियां और युवक पकड़े

 

सैयद नहर के पास होटल में चल रही थी संदिग्ध गतिविधियां, कुछ लोग मौके से कूदकर भागे; पूछताछ में जुटी पुलिस

मुरैना। सैयद नहर के पास स्थित कृष्णा होटल में सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर चार युवतियों और एक युवक को पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में कई दिनों से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर सीएसपी मुरैना दीपाली चंदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पर दबिश दी।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल में मौजूद कुछ लोग मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि कुछ लोग होटल से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पकड़े गए युवक और चारों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

       दूसरे होटलों पर भी उठे सवाल

कृष्णा होटल पर हुई कार्रवाई के बाद शहर में हाईवे और मुख्य मार्गों के किनारे संचालित अन्य होटलों की गतिविधियों पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसे होटलों की भी नियमित जांच और औचक छापेमारी करनी चाहिए। लोगों का दावा है कि जांच होने पर दूसरे होटलों में भी इस तरह की गतिविधियां सामने आ सकती हैं।

पुलिस अब पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर होटल से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही होटल में आने-जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...