← वापस
इंदौर

खिलौना दुकान की आड़ में एमडी ड्रग्स का कारोबार, फरार आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
खिलौना दुकान की आड़ में एमडी ड्रग्स का कारोबार, फरार आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी आवेश कुरैशी (30) को गिरफ्तार किया। रानीपुरा निवासी आरोपी खिलौनों की दुकान संचालित करता है और अपराध क्रमांक 107/2026 में उसकी तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई।

इस प्रकरण में पुलिस पहले ही सह-आरोपी आसिम खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 20.30 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए,तथा वारदात में स्कूटी जब्त कर चुकी है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी।

क्राइम ब्रांच अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसे एमडी ड्रग्स कहां से मिलती थी, इसके पीछे कौन सप्लायर हैं और शहर में फैले तस्करी नेटवर्क से किन-किन लोगों के तार जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार,वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 52 प्रकरणों में 110 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में करीब 2.90 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन जब्त किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...