← वापस
इंदौर

“सरकार पहुंची जनता के द्वार: मुसाखेड़ी में जन विश्वास शिविर, 

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
“सरकार पहुंची जनता के द्वार: मुसाखेड़ी में जन विश्वास शिविर, 

“ शिकायतें सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर समाधान”

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार शासन-प्रशासन को आमजन के करीब लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शनिवार को विधानसभा क्षेत्र इंदौर-5 के झोन क्रमांक 18 स्थित मुसाखेड़ी झोनल कार्यालय परिसर में जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए समय-सीमा तय की गई।

   शिविर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट,महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया,कलेक्टर शिवम वर्मा,नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित जिला प्रशासन,नगर निगम और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर शासकीय संस्थाओं,विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की जमीनी स्थिति देखी तथा जरूरी सुधार के निर्देश दिए।

“सरकार पहुंची जनता के द्वार: मुसाखेड़ी में जन विश्वास शिविर,  - 3

स्कूल से अस्पताल और आंगनबाड़ी तक लिया जायजा

अभियान के तहत मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, शासकीय हिंदी प्राथमिक विद्यालय,संदीपनी विद्यालय, लोकमान्य तिलक सहकारी उपभोक्ता भंडार,शासकीय प्राथमिक विद्यालय,आरोग्य अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं और नागरिकों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक आसानी से पहुंचाने के निर्देश दिए।

उद्यमियों ने बताया योजनाओं से कैसे बदली तस्वीर

शिविर में उद्यम सम्मेलन भी हुआ। रारो कॉरपोरेशन के आशुतोष सोनगरिया और राघव मेटल्स के कल्पेश पटेल ने शासन की योजनाओं से मिले सहयोग और लाभ के अनुभव साझा किए। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी शिवम ओझा और अजय शर्मा ने भी योजना से मिली मदद की जानकारी दी। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए और विभागीय स्टॉल पर योजनाओं की जानकारी दी गई।

     “सरकार पहुंची जनता के द्वार: मुसाखेड़ी में जन विश्वास शिविर,  - 2

जनसंवाद में सीधे सुनी शिकायतें

जनसंवाद के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों से सीधे चर्चा कर समस्याएं सुनीं। जो मामले मौके पर हल हो सकते थे,उनका तत्काल निराकरण कराया गया।अन्य प्रकरणों के लिए संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

  मुफ्त जांच, परामर्श और दवाइयां भी मिलीं

शिविर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बड़ी संख्या में नागरिकों की जांच की गई। चिकित्सकों ने परामर्श और उपचार दिया तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। आयुष पद्धति से भी स्वास्थ्य परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

खबरें और भी हैं...