← वापस
इंदौर

लोकायुक्त कार्रवाई के बाद नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडे निलंबित  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
लोकायुक्त कार्रवाई के बाद नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडे निलंबित

 

मूल पद दरोगा; आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से की कार्रवाई

इंदौर। नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडे को लोकायुक्त द्वारा की गई कार्रवाई के बाद निलंबित कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने 14 अगस्त 2026 को निलंबन आदेश जारी करते हुए यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत की।

जितेंद्र पांडे नगर निगम में सहायक राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनका मूल पद दरोगा है। लोकायुक्त द्वारा उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है।

लोकायुक्त कार्रवाई के बाद निगम का एक्शन

निलंबन आदेश में लोकायुक्त की कार्रवाई को आधार बनाया गया है। प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की गई। निलंबन के बाद मामले में आगे की विभागीय प्रक्रिया भी नियमानुसार जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...