← वापस
इंदौर

लसूड़िया मोरी के गोदाम पर छापा, 9,360 गर्भपात किट जब्त; कीमत करीब 40 लाख  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
लसूड़िया मोरी के गोदाम पर छापा, 9,360 गर्भपात किट जब्त; कीमत करीब 40 लाख

 

इंदौर। गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के बड़े स्टॉक के मामले में औषधि विभाग ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने लसूड़िया मोरी स्थित मोदी ब्रदर्स एसोसिएट्स के गोदाम पर छापा मारकर 9,360 ‘सेफ टी किट’ के पैक जब्त किए। इनकी शुरुआती बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है।

  कार्रवाई के दौरान टीम ने गोदाम में मौजूद स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू की है। विभाग यह पता लगा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में किट किस माध्यम से गोदाम तक पहुंचीं और इनकी सप्लाई किन स्थानों पर की जानी थी। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

   अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई कुछ दिन पहले धार कोठी क्षेत्र में हुई कार्रवाई से जुड़े इनपुट के आधार पर की गई। वहां मिले रिकॉर्ड और लसूड़िया मोरी के गोदाम से जब्त स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। जांच में दोनों स्थानों के बीच दवाओं की सप्लाई और वितरण संबंधी कड़ी सामने आने की संभावना है। विभाग खरीद, भंडारण और सप्लाई के दस्तावेज खंगाल रहा है।

खबरें और भी हैं...