← वापस
इंदौर

‘आप मित्र नहीं, इंदौर के शत्रु हैं’: सोनिया मिमरोट ने जलाया मित्रासुर का पुतला, महापौर को घेरा!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
‘आप मित्र नहीं, इंदौर के शत्रु हैं’: सोनिया मिमरोट ने जलाया मित्रासुर का पुतला, महापौर को घेरा!

 

पानी, ड्रेनेज, गड्ढों और यातायात की बदहाली पर नगर निगम को घेरा; बोलीं—महापौर के मित्र वाले नकाब को हटाना जरूरी

इंदौर। शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष सोनिया मिमरोट ने मित्रासुर का पुतला दहन कर महापौर और नगर निगम के कामकाज पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शहर में पेयजल संकट, ड्रेनेज की समस्या, गड्ढों से भरी सड़कें, धूल और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। मिमरोट ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हुए और लोग आज भी साफ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं।

सोनिया मिमरोट ने कहा कि इंदौर की जनता ने पढ़े-लिखे जनप्रतिनिधियों से शहर की समस्याओं के समाधान की उम्मीद की थी, लेकिन लोगों को बावड़ी हादसे, भागीरथपुरा कांड, बदहाल सड़कों और अव्यवस्थित यातायात जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने दूषित पानी से हुई मौतों का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

 महापौर के ‘मित्र’ वाले चेहरे पर निशाना

मिमरोट ने कहा कि मित्रासुर का पुतला दहन करने का उद्देश्य महापौर के मित्र होने के दावे के पीछे छिपे चेहरे को जनता के सामने लाना है। उनके मुताबिक, शहर की समस्याओं का समाधान करने के बजाय जनता को निराशा हाथ लगी है।

सोनिया मिमरोट, नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “आप मित्र नहीं, आप इंदौर के शत्रु हैं। शत्रु थे, शत्रु हैं और शायद शत्रु रहेंगे। महापौर जी ने अपने चेहरे पर मित्र का जो नकाब लगा रखा है, उसे हमें हटाना था। यही संदेश देने के लिए आज हमने मित्रासुर का पुतला दहन किया है।”

पुतला दहन के जरिए विपक्ष ने शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर नगर निगम को घेरते हुए महापौर के कामकाज पर सवाल खड़े किए।

खबरें और भी हैं...