← वापस
मध्यप्रदेश

लव जिहाद विवाद के बाद चला बुलडोजर: चांदनीपुरा का अवैध टर्फ ध्वस्त  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
लव जिहाद विवाद के बाद चला बुलडोजर: चांदनीपुरा का अवैध टर्फ ध्वस्त

 

हिंदू संगठनों की मांग पर प्रशासन की कार्रवाई, विधायक सचिन बिरला की मौजूदगी में अधिकारियों ने हटाया अवैध निर्माण

सनावद। खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के चांदनीपुरा में अवैध रूप से निर्मित टर्फ पर आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर चल गया। अवैध निर्माण की शिकायत और हाल ही में सामने आए चर्चित लव जिहाद मामले के बाद हिंदू संगठनों ने स्थानीय विधायक सचिन बिरला से टर्फ को हटाने की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध टर्फ को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान नगर परिषद सनावद के सीएमओ राजेंद्र मिश्रा, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को नेस्तनाबूत किया गया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

गौरतलब है कि इसी मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी महिन शेख को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज चुकी है। मामले के बाद क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन और अवैध निर्माण हटाने की मांग उठ रही थी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि या नियमों के विरुद्ध किए गए किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...