← वापस
इंदौर

मोबाइल पर बात करते दोपहिया चलाने पर चालान

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
मोबाइल पर बात करते दोपहिया चलाने पर चालान

इंदौर। मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। यातायात पुलिस के विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके पास न हेलमेट था और न ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस। यातायात नियमों की कई अनदेखियां सामने आने पर पुलिस ने 4500 रुपए का चालान काटने के साथ वाहन भी जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार युवक सड़क पर बाइक चलाते समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। 

    पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे रोक लिया। दस्तावेजों की जांच में लाइसेंस नहीं मिला और वह बिना हेलमेट वाहन चला रहा था। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। बाइक को यातायात थाने में खड़ा कराया गया। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें। हेलमेट पहनें और ड्राइविंग लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेज साथ रखें। पुलिस का कहना है कि कुछ सेकंड की लापरवाही भी गंभीर हादसे की वजह बन सकती है।

खबरें और भी हैं...