← वापस
उज्जैन

मैच से पहले बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे गौतम गंभीर,सांसद ने किया सम्मान!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
मैच से पहले बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे गौतम गंभीर,सांसद ने किया सम्मान!

 

बोले- बाबा का आशीर्वाद देश और टीम पर बना रहे

उज्जैन। इंदौर में होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक रविवार सुबह बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। दोनों ने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

गौतम गंभीर और सितांशु कोटक ने गर्भगृह की चौखट से पूजन-अर्चन कर मत्था टेका। इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और शिव आराधना की। दर्शन के बाद सांसद अनिल फिरोजिया ने गौतम गंभीर का सम्मान किया।

  मीडिया से चर्चा में गंभीर ने कहा कि बाबा महाकाल ने उन्हें दर्शन के लिए बुलाया है। उन्होंने कामना की कि बाबा का आशीर्वाद उन पर और देश पर बना रहे। साथ ही विश्वास जताया कि भारतीय क्रिकेट टीम आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

खबरें और भी हैं...