← वापस
धार

मांडू के मालवा रिसोर्ट का होगा कायाकल्प, 73 लाख से बढ़ेंगी पर्यटन सुविधाएं

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
मांडू के मालवा रिसोर्ट का होगा कायाकल्प, 73 लाख से बढ़ेंगी पर्यटन सुविधाएं

सिंहस्थ से पहले पर्यटन निगम ने शुरू की तैयारियां, नौ माह में पूरे होंगे विस्तार कार्य

धार। ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू स्थित मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के मालवा रिसोर्ट का जल्द ही कायाकल्प होगा। सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के तहत पर्यटन निगम ने इंदौर रीजन के होटल और रिसोर्टों के उन्नयन का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मांडू के मालवा रिसोर्ट के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 73 लाख 50 हजार रुपए के टेंडर जारी किए गए हैं।

टेंडर के तहत रिसोर्ट में विद्युतीकरण, वातानुकूलन व्यवस्था और इलेक्ट्रॉनिक संचार प्रणाली से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। कार्यादेश जारी होने के बाद सभी काम नौ माह के भीतर पूरे करने होंगे।

मालवा रिसोर्ट मांडू में पर्यटन निगम की प्रमुख आवासीय सुविधा है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक ठहरते हैं। पर्यटन विभाग का मानना है कि नई सुविधाओं के जुड़ने से पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा और मांडू की पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। सिंहस्थ से पहले पर्यटन सुविधाओं को आधुनिक बनाने की यह पहल क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं...