← वापस
उज्जैन

मंगलवार की भस्म आरती: बाबा महाकाल ने धारण किया भव्य राजा स्वरूप, रजत चंद्र-त्रिशूल व ड्रायफ्रूट से अलौकिक शृंगार

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
मंगलवार की भस्म आरती: बाबा महाकाल ने धारण किया भव्य राजा स्वरूप, रजत चंद्र-त्रिशूल व ड्रायफ्रूट से अलौकिक शृंगार

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के साथ बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन हुए। ब्रह्ममुहूर्त में सुबह करीब 4 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। पूजन की शुरुआत भगवान महाकाल के पवित्र हरि ओम जल से अभिषेक के साथ हुई। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और विभिन्न फलों के रस से तैयार पंचामृत से महाअभिषेक संपन्न कराया गया।

भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का आकर्षक राजा स्वरूप में विशेष शृंगार किया गया। रजत चंद्र, त्रिशूल, त्रिपुण्ड और ड्रायफ्रूट से सजे इस अलौकिक स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, नंदी मंडप में विराजमान नंदी महाराज का भी विधि-विधान से स्नान, ध्यान और पूजन संपन्न हुआ। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंगलवार की भस्म आरती: बाबा महाकाल ने धारण किया भव्य राजा स्वरूप, रजत चंद्र-त्रिशूल व ड्रायफ्रूट से अलौकिक शृंगार - 2

विशेष श्रृंगार के उपरांत भगवान महाकाल को रजत निर्मित शेषनाग मुकुट, रजत मुंडमाला, रुद्राक्ष की मालाएं तथा सुगंधित पुष्पों की मालाओं से अलंकृत किया गया। इसके पश्चात बाबा महाकाल को विभिन्न फलों और मिष्ठान का नैवेद्य अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में झांझ, मंजीरे और डमरू की गूंज के बीच श्रद्धा और भक्ति से भस्म आरती संपन्न हुई।

महा निर्वाणी अखाड़े ने अर्पित की पावन भस्म

मंगलवार की भस्म आरती में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए। परंपरा के अनुसार महा निर्वाणी अखाड़ा की ओर से भगवान महाकाल को पवित्र भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पण की इस प्राचीन परंपरा के बाद भगवान महाकाल अपने साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देकर उनका कल्याण करते हैं। भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर इस अलौकिक आरती का साक्षी बनने के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचते हैं।

मंगलवार की भस्म आरती: बाबा महाकाल ने धारण किया भव्य राजा स्वरूप, रजत चंद्र-त्रिशूल व ड्रायफ्रूट से अलौकिक शृंगार - 3

खबरें और भी हैं...