← वापस
इंदौर

मांगलिया में 7 सितंबर को 43 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
मांगलिया में 7 सितंबर को 43 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

 

सिंधिया, परमार और सिलावट करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन; 10 करोड़ के आयुष औषधालय समेत 5 सड़कों का भी होगा लोकार्पण

   इंदौर। सांवेर विधानसभा क्षेत्र के मांगलिया को 7 सितंबर को 43 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

    कार्यक्रम में 10 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित आयुष औषधालय का लोकार्पण प्रमुख रूप से किया जाएगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 24 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पांच सड़कों का भी लोकार्पण होगा। कृषि उपज मंडी मांगलिया में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों के साथ ग्राम पंचायत भवन, बहुउद्देशीय कृषक सेवा केंद्र और आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी प्रस्तावित है।

    तैयारियों को लेकर सिलावट ने ली अधिकारियों की बैठक

   कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अपने निवास पर संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और लोकार्पण-भूमिपूजन से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय के निर्देश दिए।

     बैठक में सांवेर एसडीएम सहित आयुष, हाउसिंग बोर्ड, स्वास्थ्य, कृषि मंडी, महिला एवं बाल विकास, पुलिस और जनपद पंचायत सांवेर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...