← वापस
धार

महंत नीलेश भारती ने कांग्रेस को घेरा: शहीद टीआई के घर संवेदना जताने पहुंचे पटवारी, अपने पदाधिकारी पर लगे हत्या के आरोपों पर चुप्पी क्यों?  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
महंत नीलेश भारती ने कांग्रेस को घेरा: शहीद टीआई के घर संवेदना जताने पहुंचे पटवारी, अपने पदाधिकारी पर लगे हत्या के आरोपों पर चुप्पी क्यों?

 

धार। शहीद पुलिस अधिकारी दिलीप पुरी हत्याकांड ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी राहुल जायसवाल का नाम इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आने और हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। भाजपा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं।

    भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर पार्टी से जुड़े पदाधिकारी का नाम पुलिस अधिकारी की हत्या जैसे गंभीर मामले में सामने आ रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शहीद पुलिस अधिकारी के परिवार से मिलने पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। भारती ने इसे कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए पार्टी नेतृत्व से जवाब मांगा।

    उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस शहीद पुलिस अधिकारी और उनके परिवार के प्रति वास्तव में संवेदनशील है,तो उसे अपने संगठन से जुड़े पदाधिकारी पर लगे गंभीर आरोपों पर भी स्पष्ट रुख रखना चाहिए। केवल शोक संवेदना व्यक्त करने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती,बल्कि न्याय की मांग में भी स्पष्टता दिखनी चाहिए।

   हत्याकांड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। शहीद के परिवार को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

खबरें और भी हैं...