← वापस
इंदौर

मजदूरी की आड़ में एमडी की तस्करी, 1.20 लाख की ड्रग्स के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
मजदूरी की आड़ में एमडी की तस्करी, 1.20 लाख की ड्रग्स के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार

 

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12.58 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर ड्रग्स नेटवर्क और सप्लायरों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

     क्राइम ब्रांच की टीम पानी की टंकी के पास कंजर मोहल्ला मैदान क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक दोनों हाथों से छाती पर नीले रंग की थैली दबाकर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह घबराकर भागने लगा। संदेह होने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आमीन हसैन निवासी चंदन नगर के रूप में हुई।

   तलाशी में थैली से 12.58 ग्राम एमडी मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी तीसरी कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी की आड़ में नशे की तस्करी करता था। उसके खिलाफ चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...