← वापस
इंदौर

मुख्यमंत्री 16 अगस्त को करेंगे अटल पथ का लोकार्पण, 55 करोड़ के विकास कार्यों की भी सौगात

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
मुख्यमंत्री 16 अगस्त को करेंगे अटल पथ का लोकार्पण, 55 करोड़ के विकास कार्यों की भी सौगात

अटल पथ की तैयारी तेज, मास्टर प्लान सड़कों के काम में भी आएगी रफ्तार

इंदौर, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अगस्त को अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाले नवनिर्मित अटल पथ का लोकार्पण करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने काम तेज कर दिया है। लोकार्पण कार्यक्रम के साथ 55 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ भी प्रस्तावित है।

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शुक्रवार सुबह अटल पथ का निरीक्षण कर समारोह स्थल, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां तय समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

इसके बाद आयुक्त ने गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार तथा जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और बारिश के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा।

गुटकेश्वर मंदिर-सदर बाजार मार्ग को लेकर आयुक्त ने अगले एक माह में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही समय-सारिणी के अनुसार काम की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री पीएस कुशवाह, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल, उपयंत्री पराग अग्रवाल सहित निगम अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...