← वापस
इंदौर

मालवा मिल में गणेशोत्सव की तैयारियों का श्रीगणेश: विधि-विधान से हुआ झांकी निर्माण स्थल का पूजन  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
मालवा मिल में गणेशोत्सव की तैयारियों का श्रीगणेश: विधि-विधान से हुआ झांकी निर्माण स्थल का पूजन

 

प्रसिद्ध कलाकार राकेश वर्मा तैयार करेंगे आकर्षक झांकी, श्याम-आशीष बुर्रा करेंगे भव्य विद्युत सज्जा

इंदौर। मालवा मिल श्री गणेशोत्सव समिति ने इस वर्ष के गणेशोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ धार्मिक उल्लास के साथ किया। झांकी निर्माण स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। आयोजन में श्रद्धालुओं और समिति पदाधिकारियों ने भगवान श्री गणेश से सफल एवं भव्य आयोजन की कामना की।

पूजन समारोह में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष योगेंद्र महंत, समाजसेवी मदन परमालिया और पूर्व पार्षद रमेश उत्पाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष कैलाश कुशवाह एवं कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक और संदेशपरक झांकी तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में मिल मैनेजमेंट से जे.एम. सिकरवार, विनोद जैन, मधुरम स्वीट्स के गोपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। पूजन की विधि पंडित सुरेन्द्र शर्मा ने संपन्न कराई।

इस अवसर पर समिति के प्रधानमंत्री राजेन्द्र मरमट, संतोष वर्मा, समाजसेवी देवीलाल गुर्जर, विजय जाधव, राजेश गुर्जर और संजय सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संतोष यादव, जवाहर शर्मा, सुरेश गहलोत, राजकुमार वर्मा, करण मकवाना सहित अन्य सदस्यों ने भी आयोजन की सफलता के लिए प्रार्थना की।

समिति ने बताया कि इस वर्ष की मुख्य आकर्षण झांकी का निर्माण प्रसिद्ध झांकी कलाकार राकेश वर्मा करेंगे, जबकि झांकी को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के लिए विद्युत सज्जा का दायित्व श्याम बुर्रा और आशीष बुर्रा को सौंपा गया है। समिति का दावा है कि इस बार की झांकी धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक कलात्मक प्रस्तुति का भी अनूठा संगम होगी और गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।

खबरें और भी हैं...