देवास। नवागत कलेक्टर नेहा मीना ने देवास पहुंचते ही माता टेकरी पर मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने जिले के विकास और जनहित से जुड़ी प्राथमिकताओं को लेकर अपनी कार्ययोजना के संकेत दिए।
कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि जिले के विकास के लिए सभी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और कुपोषण दूर करने पर विशेष ध्यान रहेगा। उन्होंने कहा कि देवास में उद्यानिकी एवं बागवानी के विकास की भी व्यापक संभावनाएं हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
इसके साथ ही औद्योगिक विकास को गति देने और नगर निगम से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। नवागत कलेक्टर की प्राथमिकताओं में विकास के साथ जनसमस्याओं का निराकरण भी अहम रहेगा।