← वापस
इंदौर

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे शेयर कारोबारी को मिनी ट्रक ने कुचला, मौत!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
मंदिर से दर्शन कर लौट रहे शेयर कारोबारी को मिनी ट्रक ने कुचला, मौत!

 

देवगुराड़िया में हादसा; टक्कर के बाद 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक, क्लीनर पकड़ाया

इंदौर। देवगुराड़िया क्षेत्र में सड़क हादसे में 35 वर्षीय शेयर कारोबारी अनंत भंडारी की मौत हो गई। वे मंदिर में दर्शन करने के बाद एक्टिवा से घर लौट रहे थे, तभी एक मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे ट्रक के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

   मंदिर से दर्शन कर लौट रहे शेयर कारोबारी को मिनी ट्रक ने कुचला, मौत!

  - 2

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। वह करीब 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक के क्लीनर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फरार चालक की तलाश करने के साथ हादसे के कारणों का पता लगा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं...