← वापस
धार

नए भवन में शुरू हुआ एसडीओपी कार्यालय, पेटलावद में पुलिस व्यवस्था होगी और मजबूत  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
नए भवन में शुरू हुआ एसडीओपी कार्यालय, पेटलावद में पुलिस व्यवस्था होगी और मजबूत

 

पेटलावद। एसडीओपी कार्यालय पेटलावद के नवीन भवन में विधि-विधान से पूजन के बाद औपचारिक रूप से कार्यालयीन कार्य शुरू कर दिया गया। 31 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के थांदला आगमन के दौरान नवीन भवन का लोकार्पण किया गया था। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने पूजा-अर्चना कर कार्यालय में प्रवेश किया।

    पूजन के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने की कामना की गई। नवीन भवन से पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा,वहीं आमजन को पुलिस संबंधी सेवाओं और समस्याओं के निराकरण में भी सुविधा होगी।

   अधिकारियों के अनुसार नए कार्यालय से पेटलावद क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी,थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया,राजपुरिया थाना प्रभारी गीता जाटव सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचरी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...