← वापस
इंदौर

निगम मुख्यालय में आयुक्त ने लगाई झाड़ू, अफसरों ने उठाया कचरा  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
निगम मुख्यालय में आयुक्त ने लगाई झाड़ू, अफसरों ने उठाया कचरा

 

‘एक दिन-एक घंटा-एक स्थान’ के तहत स्वच्छता अभियान; आयुक्त ने विभागों का निरीक्षण भी किया

इंदौर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। आयुक्त क्षितिज सिंघल ने खुद झाड़ू लगाकर और कचरा उठाकर अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। उनके साथ अपर आयुक्त और उपायुक्त सहित विभाग प्रमुखों ने भी श्रमदान किया।

निगम परिसर के साथ मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों में भी सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनिगम मुख्यालय में आयुक्त ने लगाई झाड़ू, अफसरों ने उठाया कचरा

  - 3धिकारियों ने परिसर में जमा कचरा हटाया और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। आयुक्त सिंघल ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

अफसरों के साथ कर्मचारियों ने भी किया श्रमदान

निगम मुख्यालय में आयुक्त ने लगाई झाड़ू, अफसरों ने उठाया कचरा

  - 2

अभियान में प्रखर सिंह,आकाश सिंह,आशीष, अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, देवधर दरवई सहित विभाग प्रमुख और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर निगम परिसर में सफाई की।

इसके बाद आयुक्त ने निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और कार्यालयों में साफ-सफाई तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...