← वापस
दमोह

नगर पालिका की 7 शिकायतों पर भोपाल की टीम का शिकंजा  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
नगर पालिका की 7 शिकायतों पर भोपाल की टीम का शिकंजा  
नगर पालिका की 7 शिकायतों पर भोपाल की टीम का शिकंजा  
1 / 2

विधायक जयंत मलैया की शिकायत पर जांच तेज, पीआईसी रजिस्टर से निर्माण कार्यों तक खंगाले दस्तावेज

दमोह। नगर पालिका में निर्माण कार्यों सहित विभिन्न मामलों में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल की टीम शुक्रवार शाम दमोह पहुंची। टीम ने नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ राजेंद्र सिंह से जानकारी ली और शिकायतों से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू की।

  नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी अनिल कुमार गोंड के मुताबिक विधायक जयंत मलैया की शिकायत में करीब सात अलग-अलग मुद्दे शामिल हैं। इनमें पीआईसी रजिस्टर और निर्माण कार्यों से संबंधित शिकायतें प्रमुख हैं। टीम ने संबंधित रिकॉर्ड खंगालने के साथ अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए।

   जांच के दौरान नगर पालिका के रिकॉर्ड, प्रस्तावों और निर्माण कार्यों से जुड़े दस्तावेजों को देखा गया। अधिकारियों के अनुसार जांच अभी जारी है और शिकायतों से जुड़े सभी दस्तावेजों एवं बयानों का अध्ययन किया जाएगा।

   जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही शिकायतों में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारी भी तय हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...