← वापस
मध्यप्रदेश

नरसिंहपुर में मिड-डे मील बना बच्चों की बीमारी की वजह! 38 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में मचा हड़कंप!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
नरसिंहपुर में मिड-डे मील बना बच्चों की बीमारी की वजह! 38 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में मचा हड़कंप!

 

रात के बचे आटे से सुबह बनाई पूरियां खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत; कलेक्टर-एसपी पहुंचे अस्पताल, स्वसहायता समूह को हटाने के निर्देश

नरसिंहपुर। सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नरसिंहपुर जिले की समनापुर प्राथमिक शाला में भोजन करने के बाद 38 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और अन्य तकलीफों के चलते सभी बच्चों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुबह बच्चों के लिए पूरियां बनाने में रात के बचे हुए आटे का इस्तेमाल किया गया था। पूरियां खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बच्चों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

कलेक्टर रजनी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर एकता स्वसहायता समूह, समनापुर को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित समूह प्रभारी को नोटिस जारी करने के लिए भी कहा है।

खबरें और भी हैं...