← वापस
इंदौर

 111 फीट के रावण का दहन, 250 फीट लंबी लंका में लगी आग; राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
 111 फीट के रावण का दहन, 250 फीट लंबी लंका में लगी आग; राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन!

 

इंदौर। दशहरा मैदान पर विजयादशमी का पर्व भव्यता और परंपरा के साथ मनाया गया। यहां 111 फीट ऊंचे रावण के पुतले और 250 फीट लंबी लंका का दहन किया गया। रावण दहन से पहले निकली विशाल शोभायात्रा और राम-रावण युद्ध के जीवंत मंचन ने दर्शकों को आकर्षित किया। मैदान में भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे और उत्सव का माहौल बना रहा।

    आयोजन की शुरुआत महू नाका चौराहे से निकली विशाल शोभायात्रा से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। शोभायात्रा में होलकर स्टेट के पदाधिकारियों की पालकी भी शामिल रही। इसके बाद परंपरानुसार शमी पूजन किया गया।

     दशहरा मैदान पर भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का भव्य मंचन किया गया। हनुमानजी और वानर सेना द्वारा लंका पर चढ़ाई के दृश्य भी प्रस्तुत किए गए। युद्ध के प्रसंगों ने उपस्थित लोगों को रामायण की याद दिलाई। इसके बाद 111 फीट ऊंचे रावण के पुतले और 250 फीट लंबी लंका का दहन किया गया।

  दशहरा महोत्सव समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाडिया और पिंटू जोशी ने बताया कि आयोजन में परंपरा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिला। शोभायात्रा, शमी पूजन और राम-रावण युद्ध के मंचन के साथ दशहरा महोत्सव संपन्न हुआ।

खबरें और भी हैं...