← वापस
इंदौर

प्रतिबंधित पॉलीथीन का कारोबार पड़ा महंगा, 50 हजार का जुर्माना!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
प्रतिबंधित पॉलीथीन का कारोबार पड़ा महंगा, 50 हजार का जुर्माना!

 

जवाहर मार्ग की दुकान से 150 किलो कैरी बैग जब्त, नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई

इंदौर। प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग, भंडारण और बिक्री के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने जवाहर मार्ग स्थित बीके पैकेजिंग मटेरियल की दुकान पर कार्रवाई कर 150 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन कैरी बैग जब्त किए। साथ ही प्रतिष्ठान पर 50 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया।

आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जोन क्रमांक 2 के वार्ड 69 में यह कार्रवाई की गई। अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथीन के कारोबार पर रोक लगाने के लिए निगम की टीमें लगातार जांच कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जुर्माने और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया, सीएसआई आशीष कापसे और जोन क्रमांक 16 के एसीएसआई महेंद्र सिंह चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम शामिल रही।

नगर निगम ने व्यापारियों से प्रतिबंधित पॉलीथीन के बजाय पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की है। 

खबरें और भी हैं...