← वापस
इंदौर

पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन फिर शुरू,कल 22 अगस्त से तीन दिन चलेगी  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन फिर शुरू,कल 22 अगस्त से तीन दिन चलेगी

 

शुक्रवार से रविवार तक प्रकृति के बीच सफर, एसी चेयरकार का किराया 270 और नॉन एसी 20 रुपए

इंदौर। पातालपानी-कालाकुंड के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच सफर का इंतजार कर रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम रेलवे यात्रियों की मांग को देखते हुए पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 22 अगस्त से फिर शुरू करने जा रहा है। ट्रेन सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। इससे बारिश के मौसम में घाटी, झरनों और हरियाली का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों को खास सुविधा मिलेगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन नंबर 52965 पातालपानी-कालाकुंड सुबह 11.05 बजे पातालपानी से रवाना होकर दोपहर 1.05 बजे कालाकुंड पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 52966 कालाकुंड-पातालपानी दोपहर 3.34 बजे कालाकुंड से चलेगी और शाम 4.30 बजे पातालपानी पहुंचेगी।

      एक तरफ का टिकट अलग लेना होगा

हेरिटेज ट्रेन में यात्रा के लिए आने-जाने का टिकट अलग-अलग लेना होगा। एक दिशा में एसी चेयरकार का किराया 270 रुपए, जबकि नॉन एसी चेयरकार का किराया 20 रुपए प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। ट्रेन में दो एसी चेयरकार और चार नॉन एसी चेयरकार कोच रहेंगे।

ट्रेन की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर कर सकेंगे। रेलवे की वेबसाइट पर ट्रेन के ठहराव और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...