रेनू भूतड़ा के नेतृत्व में जरूरतमंद बच्चों की मदद के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इंदौर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुमास्ता नगर स्थित सेल्स टैक्स गार्डन में पौधरोपण और सेवा कार्यों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समाजसेवी श्रीमती रेनू भूतड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए। इसके साथ ही जरूरतमंद बच्चों को कॉपियां वितरित कर उनकी शिक्षा में सहयोग किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधरोपण के बाद लगाए गए पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से बच्चों की शिक्षा और हरियाली,दोनों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
रेनू भूतड़ा समाजसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं,बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का दिन भी है। जरूरतमंद बच्चों की मदद और पौधरोपण जैसे कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।