← वापस
इंदौर

राहुल गांधी इंदौर पहुंचे, ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
राहुल गांधी इंदौर पहुंचे, ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद

 

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी, दिग्विजय सिंह, नकुलनाथ, अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया ने उनकी अगवानी की।

   एयरपोर्ट से राहुल गांधी सीधे होटल रेडिसन के लिए रवाना हुए। इसके बाद शाम 5 बजे वे इंदौर के रीजनल पार्क मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के जुटने की तैयारी है। राहुल गांधी छात्रों से संवाद कर शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह नजर आया।

खबरें और भी हैं...