← वापस
इंदौर

राहुल गांधी के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन,काले झंडे दिखाए  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
राहुल गांधी के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन,काले झंडे दिखाए

 

इंदौर में राहुल गांधी के दौरे के दौरान महिला संघर्ष समिति ने विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। समिति से जुड़ी महिलाएं गुजराती स्कूल क्षेत्र से काली पट्टी बांधकर और काले झंडे लेकर रेडिसन होटल पहुंचीं। यहां उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर महिला संगठनों में नाराजगी है। महिलाओं का कहना था कि राजनीतिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आरक्षण जरूरी है। राहुल गांधी की इंदौर यात्रा के दौरान प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने होटल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई। कुछ समय तक मौके पर विरोध और नारेबाजी का माहौल बना रहा।

खबरें और भी हैं...