← वापस
महाराष्ट्र

राज ठाकरे का बड़ा दावा: सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल ₹18 करोड़ के चंदे की चोरी, राम मंदिर के दान पर भी उठाए सवाल  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
राज ठाकरे का बड़ा दावा: सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल ₹18 करोड़ के चंदे की चोरी, राम मंदिर के दान पर भी उठाए सवाल

 

मनसे प्रमुख बोले- मंदिर भी भ्रष्टाचार से अछूते नहीं; ट्रस्ट ने कहा- कार्रवाई के बाद बढ़ी आय, नौ कर्मचारी गिरफ्तार

      मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल करोड़ों रुपये के चंदे की कथित चोरी होने का दावा कर सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर की दान पेटी से हर वर्ष करीब 18 करोड़ रुपये की हेराफेरी होती रही। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की कथित चोरी का भी जिक्र करते हुए कहा कि मंदिर भी अब भ्रष्टाचार से सुरक्षित नहीं रहे हैं।

     एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा आस्था लेकर मंदिरों में जाते हैं, लेकिन यदि वहां भी भ्रष्टाचार हो तो यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर खुलकर बोलने की मांग भी की।

      राज ठाकरे ने दावा किया कि सिद्धिविनायक मंदिर के आठ ट्रस्टियों द्वारा लिखे गए एक पत्र में दान पेटी से पैसे चोरी होने का उल्लेख किया गया है। उनके अनुसार, ट्रस्टियों की सतर्कता से कुछ कर्मचारियों की कथित भूमिका सामने आई, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ। उन्होंने कहा कि पहले मंदिर की साप्ताहिक दान राशि 50 लाख रुपये से भी कम थी, जबकि कार्रवाई के बाद यह बढ़कर करीब 1.5 करोड़ रुपये प्रति सप्ताह हो गई, जिससे कथित अनियमितताओं का संकेत मिलता है।

      वहीं,मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर ने बताया कि इस मामले में नौ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है और जहां आवश्यकता पड़ी, वहां विधिक कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन के कारण मंदिर की वार्षिक आय दो वर्ष पहले के 114 करोड़ रुपये से बढ़कर 182 करोड़ रुपये हो गई है।

खबरें और भी हैं...