← वापस
इंदौर

राजवाड़ा पर लावारिस मिली स्कूटी निकली चोरी की, ट्रैफिक पुलिस ने मालिक को लौटाई  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा पर लावारिस मिली स्कूटी निकली चोरी की, ट्रैफिक पुलिस ने मालिक को लौटाई

 

इंदौर। राजवाड़ा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ट्रैफिक पुलिस को लावारिस हालत में खड़ी एक स्कूटी मिली। जांच में स्कूटी के चोरी होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने वाहन मालिक से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज और एफआईआर की पुष्टि के बाद वाहन को संबंधित थाने की कार्रवाई के लिए सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, बीट प्रभारी टी-8 राजू सावले के आदेश पर एसआई वालिया थंदार, आरक्षक 3696 शेखर गवली,आरक्षक 4876 जयंत शुक्ला और आरक्षक 3705 पूरन शाक्यवार यशवंत रोड से राजवाड़ा की ओर भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान एमपी09 जेडटी 8786 नंबर की स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी मिली।

आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि स्कूटी काफी समय से वहां खड़ी थी। संदेह होने पर आरक्षक जयंत शुक्ला ने पीओएस मशीन से वाहन का नंबर चेक किया। रिकॉर्ड में स्कूटी की चोरी की रिपोर्ट सराफा थाने में एफआईआर क्रमांक 0076, दिनांक 26 अप्रैल 2026 को दर्ज होना पाया गया।

   पुलिस ने वाहन मालिक मोहम्मद इकबाल से संपर्क किया। उन्होंने स्कूटी चोरी होने की पुष्टि की। इसके बाद उन्हें दस्तावेज और एफआईआर की प्रति लेकर राजवाड़ा बुलाया गया। सत्यापन के बाद वाहन को मालिक और थाना बीट के सुपुर्द किया गया तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए सराफा थाना ले जाया गया।

   वाहन मिलने पर मालिक और आसपास के लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं...