← वापस
इंदौर

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की सौगात: इंदौर प्रधान डाकघर में 24 घंटे पार्सल बुकिंग की सुविधा, राखी भेजने पर 10% छूट  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की सौगात: इंदौर प्रधान डाकघर में 24 घंटे पार्सल बुकिंग की सुविधा, राखी भेजने पर 10% छूट

गौरव श्रीवास्तव ने किया नई सुविधा का शुभारंभ, विशेष राखी काउंटर, उपहार पैक और शिकायत के लिए संदेश सेवा शुरू

     इंदौर। रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने इंदौर प्रधान डाकघर में कई नई सुविधाएं शुरू की हैं। पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने अत्याधुनिक स्वयं बुकिंग मशीन का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से अब नागरिक 24 घंटे रजिस्टर्ड डाक और पार्सल स्वयं बुक कर सकेंगे। मशीन में बिना कतार के बुकिंग, त्वरित भुगतान और संदेश के माध्यम से सूचना प्राप्त करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की सौगात: इंदौर प्रधान डाकघर में 24 घंटे पार्सल बुकिंग की सुविधा, राखी भेजने पर 10% छूट

  - 3

   रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधान डाकघर में विशेष राखी बुकिंग काउंटर भी शुरू किया गया है। इसके अलावा भोपाल,जबलपुर, रतलाम,नीमच, मंदसौर,खंडवा, खरगोन तथा सेना के डाक पतों के लिए विशेष पत्र पेटियां रखी गई हैं, ताकि राखियां समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। डाक विभाग राखी से संबंधित डाक सामग्री की बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दे रहा है।

   शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक संभाग में विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नागरिक केवल व्हाट्सएप संदेश भेजकर अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे,जिसका शीघ्र निराकरण किया जाएगा। यह सुविधा 5 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

     इसके साथ ही 10 अगस्त से ₹121 का विशेष राखी उपहार पैक भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें पारंपरिक राखी,कुमकुम, अक्षत और नारियल से बने बिस्कुट शामिल होंगे तथा इसे देश में कहीं भी भेजने का डाक शुल्क भी इसी राशि में शामिल रहेगा।

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की सौगात: इंदौर प्रधान डाकघर में 24 घंटे पार्सल बुकिंग की सुविधा, राखी भेजने पर 10% छूट

  - 2

पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय डाक विभाग आधुनिक तकनीक के साथ जनसेवा को और अधिक सरल,तेज तथा भरोसेमंद बनाने के लिए लगातार नई सुविधाएं शुरू कर रहा है।

खबरें और भी हैं...