← वापस
इंदौर

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से लेकर फायर सेफ्टी तक निगम का एक्शन, 4 भवन सील; 55 हजार जुर्माना!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
रेन वाटर हार्वेस्टिंग से लेकर फायर सेफ्टी तक निगम का एक्शन, 4 भवन सील; 55 हजार जुर्माना!

 

इंदौर। शहर में बारिश के पानी को सहेजने और आगजनी की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाने वाले 5 भवनों व संस्थानों पर कुल 55 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया गया। वहीं कनाड़िया रोड क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर 4 भवनों को सील कर दिया गया। इसके अलावा फायर सिस्टम नहीं लगाने पर उदय ट्रैवल्स पर 10 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई।

    आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर निगम की टीमें भवनों और व्यावसायिक संस्थानों का निरीक्षण कर रही हैं। जोन-16, वार्ड-1 में इंदौर मैरिज हॉल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं मिलने पर 20 हजार, विसडम पब्लिक स्कूल और सत्यसाई स्कूल पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जोन-12 के वार्ड-59 निहालपुर में जायसवाल लॉज पर 10 हजार और जायसवाल भवन पर 5 हजार रुपए की कार्रवाई हुई। जोन-19 के वार्ड-53 आजाद नगर में सिस्टम नहीं मिलने पर 9 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। वहीं सिस्टम लगाने वाले 11 स्थानों की जियोटैगिंग भी की गई।

 रेन वाटर हार्वेस्टिंग से लेकर फायर सेफ्टी तक निगम का एक्शन, 4 भवन सील; 55 हजार जुर्माना!

  - 2

इधर,अपर आयुक्त प्रखर सिंह के निर्देशन में कनाड़िया रोड पर अग्नि सुरक्षा जांच के दौरान चार भवनों में आवश्यक व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। इन भवनों में बैंक, मेडिकल स्टोर, डॉक्टरों के क्लिनिक, कार्यालय, जिम, सैलून और प्ले स्कूल जैसी गतिविधियां संचालित हो रही थीं। सुरक्षा प्रबंध अपर्याप्त पाए जाने पर निगम ने चारों भवनों को सील कर दिया।

      निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित भवन स्वामियों को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके थे। इसके बावजूद व्यवस्था नहीं करने पर कार्रवाई की गई। निगम ने फायर फाइटिंग सिस्टम, अलार्म, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास और फायर एग्जिट की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...