← वापस
दमोह

रनेह में कच्ची शराब का खेल पकड़ा, 3 महिलाओं से 15 लीटर शराब और 150 किलो लहान जब्त  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
रनेह में कच्ची शराब का खेल पकड़ा, 3 महिलाओं से 15 लीटर शराब और 150 किलो लहान जब्त

 

दमोह/हटा। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रनेह थाना पुलिस ने ग्राम बिजवार में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार कर रही तीन महिलाओं के कब्जे से करीब 15 लीटर कच्ची शराब और 150 किलो लहान बरामद किया। पुलिस ने मौके पर ही लहान को नष्ट कराया और तीनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान पूजा पति भुजवल बुंदेला, गीता पति सनत बुंदेला और मुन्नी राजा पति हरिप्रसाद बुंदेला के कब्जे से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला लहान और तैयार कच्ची शराब मिली। टीम ने मौके पर करीब 150 किलो लहान नष्ट कराया। साथ ही आरोपियों को अवैध शराब निर्माण और बिक्री से दूर रहने की समझाइश दी गई।

   नकली शराब मामले के बाद बढ़ी निगरानी

सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में सामने आए नकली शराब मामले के बाद पुलिस ने अवैध और नकली शराब के खिलाफ निगरानी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन, हटा एसडीओपी के.पी. सिंह के मार्गदर्शन तथा रनेह थाना प्रभारी नीतेश जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

खबरें और भी हैं...