दमोह/हटा। हटा ब्लॉक के रनेह गांव से करीब 200 युवा और श्रद्धालु मैहर धाम की पैदल यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा से पहले बजरंग आश्रम में पूजा-अर्चना और भारत माता की आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालु बड़ी माता मंदिर पहुंचे और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यात्रा मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर टोली का स्वागत किया। श्री बजरंग कांवड़ यात्रा मित्र मंडली के आयोजन में निकली यात्रा में अध्यक्ष रामू तिवारी और उपाध्यक्ष शिवांक राय की प्रमुख भूमिका रही। हटा से पप्पू महाजन की मित्र मंडली ने मां महाकाली और भोले बाबा की झांकी भी शामिल की। यात्रा में ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
रनेह से मैहर के लिए पैदल निकले 200 श्रद्धालु, जगह-जगह हुआ स्वागत
राजवाड़ा दर्पण