← वापस
दमोह

राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन  

राजवाड़ा दर्पण ब्यूरो
राजवाड़ा दर्पण ब्यूरो
राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

 

भजन-कीर्तन, नृत्य और गरबा से भक्तिमय हुआ सर्व ब्राह्मण धर्मशाला परिसर

दमोह/हटा। राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। भगवान राधा-कृष्ण की आरती से शुरू हुए आयोजन में भजन-कीर्तन, नृत्य और गरबा की प्रस्तुतियों ने माहौल भक्तिमय कर दिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे। कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। सविता उपाध्याय ने राधा जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। महिलाओं ने भी गरबा और भजनों में उत्साह से सहभागिता की।

मुख्य अतिथि दीक्षा तिवारी रहीं, जबकि अध्यक्षता सुधा दुबे ने की। इस दौरान मनीषा मिश्रा, आभा दुबे, कौशिल्या पौराणिक,नीलम पौराणिक, रजनी दुबे, सविता पन्या सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...