← वापस
मध्यप्रदेश

संभागायुक्त आशीष सिंह ने माताजी की टेकरी का लिया जायजा, भीड़ संभालने बनेंगे दो होल्डिंग क्षेत्र!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
संभागायुक्त आशीष सिंह ने माताजी की टेकरी का लिया जायजा, भीड़ संभालने बनेंगे दो होल्डिंग क्षेत्र!

 

पेयजल, छांव और सुरक्षा पर जोर; नगर निगम परिसर के पास पार्किंग, सीसीटीवी से होगी निगरानी

देवास। नवदुर्गा पर्व पर माताजी की टेकरी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता और पुलिस महानिरीक्षक नवनीत भसीन ने टेकरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

    भीड़ बढ़ते ही लागू होगी व्यवस्था

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए दो होल्डिंग क्षेत्र तैयार किए गए हैं। प्रयास रहेगा कि श्रद्धालुओं को यहां अधिक समय तक रुकना नहीं पड़े और उनकी आवाजाही लगातार बनी रहे, ताकि भीड़ का दबाव न बढ़े।

धूप से बचाव के लिए टेंट, रास्तों पर कारपेट

श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी से राहत देने के लिए मार्गों पर टेंट लगाकर छांव की व्यवस्था की गई है। जमीन पर कारपेट बिछाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

संभागायुक्त आशीष सिंह ने माताजी की टेकरी का लिया जायजा, भीड़ संभालने बनेंगे दो होल्डिंग क्षेत्र!

  - 2

सीसीटीवी से निगरानी, निगम परिसर के पास पार्किंग

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने बताया कि नगर निगम भवन के समीप पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया है। आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार ने निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं की जानकारी दी। प्रशासन का लक्ष्य है कि नवदुर्गा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जाएं।

खबरें और भी हैं...