← वापस
मध्यप्रदेश

सांभर का मांस पकाते 4 आरोपी गिरफ्तार, वन अमले ने मौके से मांस-बर्तन जब्त किए  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
सांभर का मांस पकाते 4 आरोपी गिरफ्तार, वन अमले ने मौके से मांस-बर्तन जब्त किए

 

सोहागपुर के रोरीघाट में कार्रवाई; कच्चा-पका मांस, कुल्हाड़ी, छुरी और खाना पकाने के बर्तन बरामद

भोपाल। सोहागपुर वनपरिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव शिकार से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को सांभर का मांस पकाते हुए पकड़ा। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन अमला विस्थापित ग्राम रोरीघाट पहुंचा, जहां संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी।

वन विभाग के अनुसार मौके पर सियाराम पिता शिवलाल, सुखलाल पिता कुंजीलाल, नेपाल पिता करन सिंह और तलुन पिता मोहनलाल, सभी निवासी विस्थापित ग्राम रोरीघाट, सांभर का मांस पकाते मिले। टीम ने मौके से सांभर का कच्चा और पका मांस बरामद किया।

     शिकार में इस्तेमाल सामान भी मिला

कार्रवाई के दौरान वन अमले ने मांस के अलावा खाना पकाने के बर्तन, कुल्हाड़ी, बोरी और छुरी भी जब्त की है। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर वन विभाग ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार बरामद मांस और अन्य सामग्री की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वन्यजीव संरक्षण कानून में केस

वन विभाग ने चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 50 और 51 के तहत कार्रवाई शुरू की है। इसके साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं। मामले की विवेचना जारी है।

खबरें और भी हैं...