← वापस
इंदौर

सागर जहरीली शराब कांड पर कांग्रेस का प्रदर्शन खाली थाली रख जताया विरोध  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
सागर जहरीली शराब कांड पर कांग्रेस का प्रदर्शन खाली थाली रख जताया विरोध

 

मौतों को लेकर गांधी प्रतिमा पर आंदोलन; पोस्टर में लिखा- अब इस घर में खाना लाने वाला वापस नहीं आएगा

इंदौर। सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। कार्यवाहक शहर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल और ब्लॉक क्रमांक 14 अध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली थाली आंदोलन किया। थालियों पर पोस्टर लगाकर मृतकों के परिवारों की पीड़ा को सामने रखा गया।

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिन घरों में परिवार का कमाने वाला सदस्य जहरीली शराब की वजह से नहीं रहा,वहां अब चूल्हा चलाने और खाना लाने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि हर घटना के बाद केवल लीपापोती की जाती है।

    विवेक खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोग जहरीले पानी, जहरीली शराब और प्रदूषित हवा जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं,लेकिन सरकार गंभीरता से स्थायी समाधान नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि सागर की घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है और जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खाली थाली प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार को यह बताना है कि जहरीली शराब से हुई मौत सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि उन परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ा गहरा संकट है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की।

खबरें और भी हैं...