← वापस
मध्यप्रदेश

सागर में माफियाओं पर फिर चला बुलडोजर  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
सागर में माफियाओं पर फिर चला बुलडोजर

 

 जहरीली शराब केस के आरोपी की 4.79 हेक्टेयर जमीन कब्जामुक्त, मालथौन में 35 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए

सागर। जहरीली शराब प्रकरण के बाद प्रशासन और पुलिस ने अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शाहगढ़ के ग्राम सिमरिया उवरी में बंडा जहरीली शराब प्रकरण के आरोपी चंद्रभान राजपूत के कब्जे वाली 4.79 हेक्टेयर शासकीय सेवा भूमि को संयुक्त टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान जमीन पर की जा रही अवैध खेती को नष्ट कर भूमि को शासकीय आधिपत्य में ले लिया गया।

इधर, मालथौन थाना क्षेत्र में भी प्रशासन ने अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। संयुक्त टीम ने सड़क किनारे संचालित करीब 8 से 10 ढाबों और 20 से 25 गुमटियों को हटाया। कार्रवाई की जद में महाकाल ढाबा, रामराज ढाबा, जगदम्बा ढाबा, ओम साईं राम ढाबा, हरियाणा ढाबा और न्यू बुंदेला ढाबा सहित अन्य स्थानों पर किए गए अतिक्रमण आए।

कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस अधिकारी तथा संबंधित थाना पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन के अनुसार शासकीय और सार्वजनिक भूमि पर कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कब्जों की जांच और नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...