← वापस
उज्जैन

सिंहस्थ की तैयारी: बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर, 11 इमारतें जमींदोज!  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
सिंहस्थ की तैयारी: बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर, 11 इमारतें जमींदोज!

 

महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग के चौड़ीकरण की कार्रवाई; तीन साल में हटाई जा चुकी हैं 88 इमारतें, अब ब्रिज निर्माण की तैयारी

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग को चौड़ा करने का काम तेज हो गया है। शनिवार को बेगमबाग क्षेत्र में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। उज्जैन विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में 11 इमारतों को बुलडोजर और पोकलेन मशीनों से जमींदोज किया जा रहा है। कार्रवाई की खास बात यह रही कि प्रशासनिक अमले के पहुंचने से पहले ही लोगों ने अपने मकान और इमारतें खाली कर दी थीं।

    प्रशासन के मुताबिक,उज्जैन विकास प्राधिकरण के 48 आवासीय भूखंडों को नियमों के विपरीत 106 हिस्सों में विभाजित कर वहां व्यावसायिक निर्माण कर लिए गए थे। इसी क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान 88 इमारतें हटाई जा चुकी हैं। शनिवार को 11 और इमारतों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

     चौड़ीकरण के बाद बनेगा ब्रिज

बेगमबाग क्षेत्र में अतिक्रमण और निर्माण हटाने के बाद सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ होगा। इस स्थान पर ब्रिज निर्माण भी प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य सिंहस्थ के दौरान महाकाल मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना और यातायात का दबाव कम करना है।

  जीएल मांझी, संपदा अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में नियोजित विकास और प्रस्तावित निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...