← वापस
इंदौर

सड़क चौड़ीकरण में बाधक 7 मकानों के अवैध निर्माण पर चला निगम का पंजा  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
सड़क चौड़ीकरण में बाधक 7 मकानों के अवैध निर्माण पर चला निगम का पंजा

 

इंदौर। सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण को लेकर नगर निगम ने जोन-1 में कार्रवाई की। आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर वार्ड-10 के बादल का भट्टा रोड पर सात मकानों के फ्रंट में किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से हटाया गया।

भवन अधिकारी आनंद रैदास ने बताया कि बाणगंगा मेन रोड के पास बादल का भट्टा रोड चौड़ीकरण का काम चल रहा है। निगम पहले भी यहां अतिक्रमण हटा चुका है। शेष भवन मालिकों को बाधक निर्माण हटाने के नोटिस दिए गए थे। नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाने पर निगम की टीम ने कार्रवाई की। मौके पर भवन निरीक्षक मयंक पवार, रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे सहित निगम अमला मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...