← वापस
इंदौर

सावन में श्रद्धालुओं के लिए एमपी पर्यटन की खास सौगात: उज्जैन, ओंकारेश्वर और महेश्वर में मिलेगी विशेष फलाहारी थाली  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
सावन में श्रद्धालुओं के लिए एमपी पर्यटन की खास सौगात: उज्जैन, ओंकारेश्वर और महेश्वर में मिलेगी विशेष फलाहारी थाली

 

पांच पर्यटन इकाइयों में नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन की व्यवस्था; कांवड़ यात्रियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार

        इंदौर। सावन माह में भगवान शिव के दर्शन के लिए निकलने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने विशेष पहल की है। उज्जैन, ओंकारेश्वर और महेश्वर स्थित अपनी पांच पर्यटन इकाइयों में पूरे सावन माह के दौरान विशेष फलाहारी थाली की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को निर्धारित समय पर स्वादिष्ट और पौष्टिक फलाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

     मध्यप्रदेश पर्यटन के प्रबंधक श्याम तिवारी ने बताया कि उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल, शिप्रा रेजिडेंसी और होटल उज्जैनी के साथ ही महेश्वर स्थित नर्मदा रिसॉर्ट तथा ओंकारेश्वर के टेंपल व्यू में यह सुविधा शुरू की गई है। इन पांचों स्थानों पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालु फलाहारी भोजन का लाभ उठा सकेंगे।

     फलाहारी नाश्ता सुबह 8 से 10 बजे, दोपहर का भोजन 12 से 3 बजे और रात्रि भोजन शाम 7 से रात 10:30 बजे तक परोसा जाएगा। दोपहर की थाली में भगर उपमा, साबूदाना वड़ा, आलू जीरा, सिंघाड़े की पुड़ी, मूंगफली, फलाहारी चिप्स, हरी-लाल चटनी, मौसमी फल और लौकी का हलवा शामिल रहेगा। वहीं रात्रि भोजन में कुट्टू की पुड़ी, आलू की सब्जी, साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना वड़ा, सांवा की खीर, फलाहारी नमकीन और मौसमी फल परोसे जाएंगे।

    निगम ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सावन की धार्मिक यात्रा के दौरान वे मध्यप्रदेश पर्यटन की इन इकाइयों में उपलब्ध विशेष फलाहारी भोजन का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यादगार बनाएं।

खबरें और भी हैं...