← वापस
उत्तर प्रदेश

शलभ जी की 9वीं पुण्यतिथि पर 'समन्वय' का 'स्मरण' कार्यक्रम  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
शलभ जी की 9वीं पुण्यतिथि पर 'समन्वय' का 'स्मरण' कार्यक्रम

 

'समन्वय के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष कीर्तिशेष की रिपोर्ट 

 सहारनपुर। बाल साहित्यकार श्रद्धेय कृष्ण 'शलभ' जी की आज 9वीं पुण्यतिथि पर संस्था 'समन्वय' द्वारा राजीव सैनी के पैरामाउंट ट्यूलिप स्थित निवास पर 'स्मरण' कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रो ओपी गौड़ ने की। अतिथि गीतकार के रूप में उपस्थित रहे हरिद्वार-उत्तराखंड से प्रख्यात गीतकार भूदत्त शर्मा। चंडीगढ से दैनिक ट्रिब्यून के साहित्य संपादक अरुण नैथानी की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। आयोजन का काव्यमय संचालन संस्था के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम-संयोजक विनोद भृंग द्वारा किया गया ।

   शलभ जी की 9वीं पुण्यतिथि पर 'समन्वय' का 'स्मरण' कार्यक्रम

  - 2

गीतकार नरेंद्र मस्ताना की सरस वाणी-वंदना से आरंभ हुए इस अविस्मरणीय कार्यक्रम में 'शलभ' जी की पौत्री वृंदा सैनी और पौत्र रक्षित सैनी ने जहाँ 'शलभ' जी की बाल कविताएँ प्रस्तुत कीं, वहीं हरिराम 'पथिक', डॉ विजेंद्र पाल शर्मा, रामवीर सिंह 'राहगीर', राजेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, वीरेश कुमार त्यागी, डॉ राजीव उपाध्याय 'यायावर', चंद्रभान मैनवाल, डॉ सुमेधा 'नीरज', डॉ गोकरणदत्त शर्मा, पीएन 'मधुकर', आदेश कुमार, बृजमोहन शर्मा, अरविंद कुमार मित्तल, विजेंद्र सैनी, गुलशन नागपाल, सुभाष वर्मा, सुनीता सैनी, रेखा वर्मा, आशीष कुमार सहित अनेक रचनाकारों ने शलभ जी को अपनी भावपूर्ण काव्यांजलि अर्पित की ।

     कार्यक्रम में हेम शलभ, प्रेमचंद, अजय भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, अंजना सैनी, इंद्रकुमार डंग, रितेश सैनी एडवोकेट, दीप्ति सैनी, कुशाग्र, कृतिका सहित अनेक काव्य-प्रेमी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...