← वापस
इंदौर

शराब की बात पर दोस्त ने ही दोस्त को चाकू से गोदा, मौत  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
शराब की बात पर दोस्त ने ही दोस्त को चाकू से गोदा, मौत

 

भागीरथपुरा हत्याकांड का चंद घंटों में खुलासा; बाणगंगा पुलिस ने आरोपी हरिओम को किया गिरफ्तार

   इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में दोस्त की हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक,शराब पीने की बात को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी हरिओम ने अपने दोस्त राजेश नायक पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल राजेश की मौत हो गई।

   मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और इंदौर में रहकर बर्तन बेचने का काम करता था। आरोपी हरिओम भी उसके साथ इसी काम से जुड़ा हुआ था। दोनों के बीच शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।

    घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद संदिग्धों से पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया।

   पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और घटना के दौरान वहां कौन-कौन मौजूद था।

   डीसीपी इंदौर अभिषेक रंजन के मुताबिक,पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...