← वापस
इंदौर

शराब दुकान पर अवैध वसूली का मामला: जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार, पुलिसकर्मी की भूमिका भी जांच के घेरे में  

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
शराब दुकान पर अवैध वसूली का मामला: जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार, पुलिसकर्मी की भूमिका भी जांच के घेरे में

 

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की शराब दुकान पर अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिलाबदर बदमाश महेश टोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी पर दुकान में पहुंचकर धमकाने और जबरन रुपए मांगने का आरोप है। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध वसूली के साथ जिलाबदर आदेश के उल्लंघन का प्रकरण भी दर्ज किया है।  

       मामले में शराब दुकान के सेल्समैन ने शिकायत की थी कि महेश टोपी अपनी पत्नी के साथ दुकान पर पहुंचा और धमकी देकर पैसे मांगने लगा। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल तन्मय सिंह तोमर भी मौके पर पहुंचे थे, जहां उनका सेल्समैन से विवाद हो गया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।

    जांच में सामने आया कि महेश टोपी और उसकी पत्नी दोनों जिलाबदर होने के बावजूद शहर में मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

   वहीं,हेड कांस्टेबल तन्मय सिंह तोमर की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है। उनकी संदिग्ध भूमिका और कथित लापरवाही के चलते उन्हें निलंबित किया जा चुका है। साथ ही पिस्टल के उपयोग और घटनाक्रम के अन्य पहलुओं की जांच एसीपी स्तर पर कराई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

खबरें और भी हैं...