← वापस
मध्यप्रदेश

शराब दुकानों पर ओवररेटिंग के आरोप: शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं !

राजवाड़ा दर्पण
राजवाड़ा दर्पण
शराब दुकानों पर ओवररेटिंग के आरोप: शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं !

आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सिवनी/इंदौर। मध्य प्रदेश में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग रोकने के लिए समय-समय पर आबकारी विभाग कार्रवाई का दावा करता है, लेकिन सिवनी जिले में हालात इसके विपरीत बताए जा रहे हैं। छपारा स्थित शराब दुकान पर निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत वसूलने के आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि 150 रुपये अंकित मूल्य वाली बीयर की कैन 180 रुपये में बेची गई। मामले की शिकायत पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और बाद में लिखित रूप से जिला आबकारी कार्यालय में की गई,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत में जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक और संबंधित क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक पर कार्रवाई में लापरवाही के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि एक कैन पर 30 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं तो प्रतिदिन बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं से अधिक राशि वसूली जा रही होगी,जिससे शासन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है।

    इधर, इंदौर में भी शराब दुकानों पर ओवररेटिंग और कथित अवैध अहातों के संचालन को लेकर लगातार शिकायतें किए जाने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, लिखित आवेदन और अन्य माध्यमों से शिकायतों के बावजूद विभाग केवल औपचारिक कार्रवाई कर रहा है। साथ ही, जिन स्थानों को शिकायतकर्ता अवैध अहाते बता रहे हैं, उन्हें विभाग द्वारा "ढाबा" बताकर कार्रवाई से बचने का प्रयास किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...